फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Proposal for nine centers sent for police recruitment exam

Amroha News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए नौ केंद्रों का भेजा प्रस्ताव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Proposal for nine centers sent for police recruitment exam
अमरोहा। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मानक पूरा करने वाले जिले के नौ कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। परीक्षा केंद्र शहर के दस किलोमीटर की परिधि में बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग से परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए कॉलेजों की सूची शासन से मुख्यालय एवं ट्रेजरी से दस किलोमीटर की परिधि में आने वाले कॉलेजों की सूची मांगी गई थी। इसके साथ ही कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं का ब्योरा भी मांगा गया था। जिसके तहत मुख्यालय की परिधि में 14 कॉलेजों की सूची के साथ ही परीक्षा के लिए नौ केंद्र उपयुक्त माने गए हैं। जिनमें राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, एकेके इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर, जेएस हिंदू महाविद्यालय ब्लॉक-ए व ब्लॉक बी को उपयुक्त मानते हुए परीक्षा केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासनादेश के तहत शहर के अंदर व दस किलोमीटर की परिधि में राजकीय विद्यालय श्रेणी ए तथा श्रेणी बी के वित्तपोषित विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed