फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   property dealers kidnaped arrested

दो प्रॉपर्टी डीलर अपहृत, छह घंटे में बरामद, चार गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
property dealers kidnaped arrested
अमरोहा। जमीन खरीद-फरोख्त करने वाले तीन दोस्तों का हथियारबंद बदमाशों ने अपहरण कर लिया। एक प्रॉपर्टी डीलर बदमाशों के चुंगल से भागने में कामयाब रहा। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मचा गया। क्राइम ब्रांच और डिडौली पुलिस ने घेराबंदी कर छह घंटे भीतर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। चार बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने दोनों अपहृत प्रॉपर्टी डीलरों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जेल भेज दिया है। अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने अजय प्रताप सिंह ने वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी मोहम्मद अंसार अपने दोस्त उस्मान और दौलतपुर निवासी सलमान के साथ जमीन देखने के लिए बुढ़नपुर जा रहा थे। तीनों जमीन खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। अभी तीनों पायती कलां से बुढ़नपुर के जंगल में पहुंचे थे। तभी यहां मौजूद आठ बदमाशों ने हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। इस दौरान मोहम्मद अंसार किसी तरह बदमाशों के चंगुल से भाग निकला। उसने घटना की जानकारी डिडौली पुलिस को दी। एसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच प्रभारी नीरज मलिक और एसएसआई सतेंद्र कुुुमार की टीम को बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जंगल में कांबिंग शुरू कर दी। इस दौरान आम के बाग में छिपे चार बदमाश डिडौली के बुढ़नपुर निवासी अमित, रोहित, हिजबुल और मुबारकपुर नूरी निवासी अंसार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य चार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहृत उस्मान और सलमान को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पैसों के विवाद में हुआ अपहरण
अमरोहा। अपहरण की घटना का पर्दाफाश करते हुए एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मोहम्मद अंसार पर आरोपियों के साथी सुरजीत के साढ़े पांच लाख रुपये उधार हैं। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोपियों ने जमीन दिखाने के बहाने अंसार का अपहरण करने का प्लान बनाया था। बुधवार की शाम आरोपियों ने ही अंसार को जमीन दिखाने के लिए बुलाया था। इस दौरान अंसार अपने दो साथियों उस्मान और सलमान को लेकर पहुंचा। जहां आरोपियों ने तीनों का अपहरण कर लिया। अंसार बदमाशों को चकमा देकर भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहरण और शस्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह घंटे चला ऑपेरशन
अमरोहा। प्रभारी डिडौली कोतवाली सतेंद्र कुमार ने बताया कि मोहम्मद अंसार ने रात नौ बजे अपहरण की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी की धरपकड़ में लग गई। क्राइम ब्रांच और डिडौली पुलिस ने तड़के तीन बजे तक जंगल में कांबिंग की। छह घंटे चले ऑपरेशन में पुलिस ने अपहरण के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed