फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Progress will be evaluated through Panchayat Advancement Index

Amroha News: पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स से होगा प्रगति का मूल्याकंन

Tue, 08 Jul 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 08 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Progress will be evaluated through Panchayat Advancement Index
अमरोहा। पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स के तहत सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने और पंचायतों के प्रदर्शन को मापना है।
विज्ञापन

कार्यशाला में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने ग्राम पंचायतों से डेटा संचालित दृष्टिकोण अपनाने और स्थानीय संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह इंडेक्स ग्राम पंचायतों को अपनी प्रगति का मूल्यांकन करने और कमियों को दूर करने में सहायता करेगा। एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप ने इसे विकास की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया। परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण अंबरीश कुमार एवं जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने पंचायत सचिवों और बीडीओ को पीएआई-2 के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला परियोजना प्रबंधक वसीम अकरम व डीपीआरसी फैकल्टी सतेंद्र शर्मा ने डैशबोर्ड और डेटा प्रबंधन प्रणाली पर प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जनपद स्तरीय समिति के सभी सदस्य, ब्लॉक स्तरीय लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी और पंचायत सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में भी दी जानकारी
डीपीआरओ पारुल सिसोदिया ने बताया कि कार्यशाला के दौरान ही सभी सचिवों को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के विषय मे भी बताते हुए सभी को प्लेस्टोर से ssg2025 एप डाउनलोड करने तथा उस पर जाकर प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम 250 फीडबैक दिलाने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed