फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Proficiency assessment will be done twice a year

Amroha News: साल में दो बार होगा निपुण मूल्यांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Proficiency assessment will be done twice a year
अमरोहा। जिले के परिषदीय स्कूलों के बच्चों को निपुण बनाने के लिए साल में दो बार मूल्यांकन किया जाएगा। डायट से प्रशिक्षण प्राप्त डीएलएड प्रशिक्षुओं से यह कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा लर्निंग एट होम को बढ़ावा देने के लिए भी अभिभावकों से तालमेल बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह मूल्यांकन कार्य दिसंबर और फरवरी माह में कराया जाए। विद्यालयों में पाठ्य पुस्तक के साथ काॅपी, गणित चार्ट और भाषा किट का उपयोग करते हुए छात्रों में तर्क व अनुमान की क्षमता को विकसित किया जाएगा। इसके लिए वार्षिक लक्ष्य भी तय किया गया है। प्रत्येक स्कूल में छात्रों की न्यूनतम 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। कक्षा व विषयवार पाठ्यक्रम को हर महीने पूरा करना होगा। बताया कि आदेश के अनुसार सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र के एक स्कूल को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करेंगे। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि इसके संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed