फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Former village head's 45-year-old son dies of heart attack.

Amroha News: पूर्व प्रधान के 45 वर्षीय बेटे की हार्ट अटैक से मौत

Thu, 24 Sep 2026 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 24 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Former village head's 45-year-old son dies of heart attack.
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाना निवासी पूर्व प्रधान इस्तेखार के बड़े बेटे पप्पू (45) की बुधवार सुबह उपचार के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह मधुमेह से पीड़ित थे। मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद के अपेक्षा अस्पताल ले गए थे। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पप्पू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी इमराना और मां शाहना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक मृतक दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। अचानक हुई मौत से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed