फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Procurement claim on MSP, no purchasing center opened for mustard

एमएसपी पर खरीद का दावा, सरसों के लिए क्रय केंद्र तक नहीं खुलें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Procurement claim on MSP, no purchasing center opened for mustard
एमएसपी पर खरीद का दावा, सरसों के लिए क्रय केंद्र तक नहीं खुले
विज्ञापन

-भाकियू अराजनैतिक असली ने प्रदर्शन कर सरकार पर हमला बोला
-बोले किसान, केवल धान और गेहूं खरीद रहे जबकि 23 फसलें सूचीबद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। भारतीय किसान किसान यूनियन अराजनैतिक असली ने एमएसपी पर खरीद नहीं किए जाने को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कहा कि सरसों की खरीद के लिए क्रय केंद्र तक नहीं खोले गए हैं। इसके चलते भाजपा सरकार की मंशा सामने आ गई है। किसानों ने कहा कि धान और गेहूं की खरीद एमएसपी पर हो रही है जबकि सरकार ने 23 फसलों के खरीद के लिए एमएसपी तय की है। राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक मंडी समिति के सचिव को सौंपा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में किसानों का प्रतिनिधिमंडल मंडी समिति परिसर में पहुंचा। उन्होंने सरसों के लिए क्रय केंद्र नहीं खोले जाने पर सवाल किया। लेकिन मंडी समिति के सचिव पीपी सिंह जवाब नहीं दे सके। इसके बाद किसान नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जन विरोधी है। वह किसानों के आय को दोगुना बढ़ाने का दावा कर रही है, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। आलम यह है कि सरसों की खरीद के लिए क्रय केंद्र तक नहीं खोले गए हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुुरेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का कथन है कि एमएसपी था, एमएसपी है और एमएसपी रहेगा, यह बिल्कुल असत्य साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसान कम कीमत पर सरसों को बेच रहे हैं। इससे पूंजीपतियों को लाभ मिल रहा है। प्रदर्शन करने वालों में जयकीरत सिंह, राजवीर सिंह, राधेश्याम, रघुवीर सिंह, राजीव कुमार, जयपाल, सत्यजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed