{"_id":"6646944748e2a584910a18d4","slug":"procession-taken-out-on-the-birth-anniversary-of-prithviraj-chauhan-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-118739-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
गजरौला। राजपूत समाज ने वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर हर्षोल्लास से शोभायात्रा निकाली। कार को फूलों की माला से सजाकर उस पर पृथ्वीराज चौहान की तस्वीर लगाकर लोग जय भवानी, जय राजपुताना का नारे लगाते चल रहे थे। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीता चौहान ने समाज की एकता और बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने पर जोर दिया।
बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे से कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन भीषण गर्मी के चलते बस्ती के चौहानपुरी मोहल्ला से शाम को चार बजे शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले पूर्व विधायक संगीता चौहान ने समाज की एकता पर जोर दिया। कहा कि आपसी फूट का फायदा दूसरे लोग उठाते हैं। हमको महापुरुषों की जयंती भव्यता से मनानी चाहिए। पूर्व प्रधानाचार्य जीपी सिंह, पूर्व सभासद जगतपाल सिंह, ठेकेदार महेंद्र सिंह चौहान ने भी विचार रखे।
चौहानपुरी से शुरू हुई शोभायात्रा पुराना डाकखाना पहुंची। एक वाहन को फूलों की माला से सजाकर उस पर पृथ्वीराज चौहान की तस्वीर रखी थी। शोभायात्रा में लोग जय भवानी और जय राजपुताना के नारे लगाते हुए चल रहे थे। पुराना डाकखाना से थाना चौराहा होते हुए शोभायात्रा रेलवे स्टेशन, चौपला से वापस थाना चौराहा, फाजलपुर रेलवे क्राॅसिंग से निकल कर मंडी समिति में समाप्त हुई।
विज्ञापन
इस मौके पर जॉन राजपूत, वीर सिंह भगत, धर्मेंद्र चौहान, ओमप्रकाश चौहान, डॉ.दीपक चौहान, डॉ.गुरजीत चौहान, शशि चौहान, कुलदीप राजपूत, सुरेंद्र चौहान, विक्रांत चौहान, प्रमोद राघव, डॉ.प्राशु चौहान आदि मौजूद रहे।