{"_id":"66ba74a03db0cdd8f50fba74","slug":"procession-taken-out-in-protest-against-attack-on-hindus-in-bangladesh-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-123786-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में निकाला जुलूस
विज्ञापन
सैदनगली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न और अत्याचार के खिलाफ में हिंदू समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से जुलूस निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। वहीं, बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की।
सोमवार को हिंदू समाज के लोग रामलीला मंच पर जमा हुए। इस दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आवाज बुलंद की। कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और बर्बरता सहन नहीं की जाएगी। इस दौरान लोगों ने बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा के लिए भारत सरकार से मांग की। जुलूस रामलीला मंच से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग पर होता हुआ थाना पर जाकर समाप्त हुआ। वहां, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा को सौंपा।
इस अवसर पर उमाशंकर गर्ग, नवनीत अग्रवाल, सचिन गुप्ता, डाॅ. पुनीत गुप्ता, मुदित गुर्जर, करुण गुप्ता, शुभनीत गुप्ता, वीर सिंह सैनी, सोनू गुर्जर, प्रयांक वाल्मीकि, राजेश कुमार, अमन गुप्ता, अशोक पैसल आदि मौजूद रहे।