फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   problem create in marriage ceremony

धरी रह गईं शादी की तैयारियां...बाट जोहती रही दुल्हन की निगाहें, नहीं आई बारात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
problem create in marriage ceremony
नौगांवा सादात। घर में शादी की तैयारियां मुकम्मल थीं। सज-धज कर बैठी दुल्हन की निगाहें बरात आने की बाट जोहती रहीं। लेकिन, बरात नहीं आई। दूल्हा बरात लेकर जाने की बजाय घर से फरार हो गया। दुल्हन इंतजार करती रही। दिनभर पर घराती-बराती पक्षों में पंचायतों का दौर चला। मामला पुलिस तक पहुंचा। दूल्हे के छोटे भाई के साथ दुल्हन की शादी कराने पर सहमति बनी। दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी हुई।
विज्ञापन

यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनकी बेटी की शादी नौ किलोमीटर दूर क्षेत्र ही एक गांव निवासी युवक के साथ तय हुई थी। रविवार को बरात आनी थी। दोनों परिवारों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन बरात जाने के समय पर दूल्हा अचानक घर से फरार हो गया। दुल्हन सज-धज पर बरात के आने की बाट जोहती रही। परिजन भी बरात के स्वागत की तैयारियों में मशगूल थे। दुल्हन के घर परिसर में दहेज का सामान सजा हुआ था। मेहमान के लिए खाना तैयार था। लेकिन, दोपहर डेढ़ बजे तक बरात नहीं पहुंची तो दुल्हन पक्ष के लोगों दूल्हे से संपर्क किया। उसका नंबर भी बंद आया। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग थाने पहुंचे, तो यहां दूल्हे पक्ष के लोग पहले से मौजूद थे। उन्होंने दुल्हन के परिजनों पर दूल्हे को गायब करने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी हुई। दुल्हन पक्ष ने भी थाने में तहरीर देने की तैयारी कर ली। पुलिस के समझाने पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के परिजनों से छोटे भाई की बरात लेकर आने का प्रस्ताव रखा। इस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। चर्चा है कि दूल्हा दहेज में बुलेट बाइक की डिमांड कर रहा था। जबकि दुल्हन पक्ष ने दूसरी बाइक ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed