फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Priya was first in classical song and Sneha in classical dance

शास्त्रीय गीत में प्रिया और शास्त्रीय नृत्य में स्नेहा ने रहीं प्रथम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:24 AM IST
सार

जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को मंडल स्तर पर खेलने का मौका दिया जाएगा।कला उत्सव 2022-23 में पारंपरिक लोक कलाओं और शास्त्रीय कलाओं की विभिन्न शैलियों पर केंद्रित है।

विज्ञापन
Priya was first in classical song and Sneha in classical dance

विस्तार

जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शास्त्रीय गीत में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा की प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि शास्त्रीय नृत्य में स्नेहा पहला स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता जिलेभर के सात स्कूलों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को मंडल स्तर पर खेलने का मौका दिया जाएगा। प्रतियोगिता में जीजीआईसी इंटर कॉलेज अमरोहा, जीजीआईसी इंटर कालेज हसनपुर, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जब्दा, राष्ट्रीय इंटर कालेज धनौर, शर्मा देवी इंटर कॉलेज अमरोहा, एएसएम इंटर कॉलेज खाता, सुखदेवी इंटर कॉलेज खाता के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को मंडल स्तर पर खेलने का मौका दिया जाएगा। कला उत्सव 2022-23 में पारंपरिक लोक कलाओं और शास्त्रीय कलाओं की विभिन्न शैलियों पर केंद्रित है। पारंपरिक शास्त्रीय गीत प्रतियोगिता में राबाइ कॉलेज अमरोहा की प्रिया तथा पारंपरिक लोक गीत प्रतियोगिता में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जब्दा की लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संगीत वादन प्रतियोगिता में राबाइका, अमरोहा की रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक नृत्य प्रतियोगिता में शर्मा देवी कन्या इंटर कालेज अमरोहा की चंचल, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा की स्नेहा आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दृश्य कला (हि-आयामी) प्रतियोगिता में एएसएम खाता की अजरा परवीन और दृश्य कला (त्रि-आयानी) प्रतियोगिता में शर्मा देवी इंटर कालेज की मीनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल नाटक बालक वर्ग में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जब्दा के यथ वर्मा और बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा की कशफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें कालेज प्रधानाचार्य राजो देवी के अलावा वीना रानी, सीमा रानी, ममता सोलंकी, मीना रानी, आयुषी, जुबेदा खातून, शिल्पी रानी भारती मेंयर पुनीता ,कीर्ति, प्रतिभा, इलमास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed