फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Private hospital operators should not be able to misuse Ayushman: Malik

आयुष्मान का दुरुपयोग न कर पाएं निजी अस्पताल संचालक : मलिक

Sat, 28 Mar 2026 12:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 28 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Private hospital operators should not be able to misuse Ayushman: Malik
अमरोहा। प्रभारी मंत्री केपी मलिक की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने आयुष्मान योजना में प्रथम स्थान पर आने पर जिले की प्रशंसा की और कहा कि इस बात का विशेष ध्यान दें कि योजना का दुरुपयोग निजी अस्पताल संचालक न कर पाएं। इसके लिए आवश्यक एवं ठोस कदम उठाएं। योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। सबसे पहले मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र ने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों से अवगत कराया। जिसमें अतिरिक्त ऊर्जा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट बीकेएस ग्राम उन्नति योजना, उद्यान विभाग की पर ड्रोप मोर क्रॉप-माइक्रोइरिकेशन योजना, विद्युत विभाग की खराब ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन एवं दैनिक विद्युत आपूर्ति, कृषि विभाग की कृषि रक्षा रसायन डीबीटी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में बताया।
विज्ञापन

सिचाई विभाग की टेल फीडिंग (रबी फसली) योजनाओं में प्रदेश में प्रथम रैंक, उद्यान विभाग में एकीकृत बागवानी मिशन योजना में द्वितीय रैंक, पंचायतीराज विभाग की स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 योजना में तृतीय रैंक, पशुधन विभाग में निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना में चतुर्थ रैंक और ग्राम्य विकास की प्रधानमंत्री आवास योजना में पंचम रैंक प्राप्त होने की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, विधायक हसनुपर महेंद्र सिंह खड़गवंशी, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed