{"_id":"68e822dd4c3ce6f90009e826","slug":"private-hospital-doctor-accused-of-operating-without-consent-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-149451-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निजी अस्पताल के डॉक्टर पर बिना सहमति ऑपरेशन करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निजी अस्पताल के डॉक्टर पर बिना सहमति ऑपरेशन करने का आरोप
विज्ञापन
अमरोहा। पेट में दर्द की शिकायत पर भर्ती कराई गई महिला का निजी अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ ने परिजनों की बिना सहमति के ऑपरेशन कर दिया। करीब 15 दिन बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। परिजनों ने इसकी शिकायत डॉक्टर से की तो स्टाफ ने मरीज को अस्पताल से निकाल दिया। इसे पर आक्रोशित परिजन हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत किया। महिला के परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
यह मामला अमरोहा के एक निजी अस्पताल का है। डिडौली क्षेत्र के गांव नसीरपुर उर्फ फरीदाबाद निवासी जोगिंदर ने 23 सितंबर को तबीयत बिगड़ने पर अपनी माता को अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्हें पेट में दर्द की शिकायत थी। आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ ने बिना जांच कराई व परिजनों की बिना सहमति के ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद से उनकी माता की तबीयत बिगड़ती चली गई। जोगिंदर सिंह की माता ऑपरेशन के बाद से ही अस्पताल में भर्ती थी।
तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने नाराजगी व्यक्त की तो बृहस्पतिवार शाम स्टाफ ने मरीज को अस्पताल से निकाल दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही व मनमानी का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जोगिंदर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जोगिंदर सिंह अपनी माता को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में ले गए हैं।