फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Private health services will remain closed for 12 hours today

Amroha News: इमरजेंसी को छोड़ आज 12 घंटे बंद रहेंगी निजी स्वास्थ्य सेवाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Private health services will remain closed for 12 hours today
अमरोहा। कोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में आईएमए भी उतर आया है। शनिवार को आईएमए से जुड़े अमरोहा के सभी डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। विरोध-प्रदर्शन करेंगे। निजी अस्पतालों की इमरजेंसी को छोड़कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेंगी। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

आईएमए के सचिव डॉ. देवेंद्र सिरोही ने बताया कि नौ अगस्त की सुबह कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ ड्यूटी के दौरान दुष्कर्म और बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना ने मेडिकल बिरादरी और पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आईएमए की ओर से देशभर में विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च भी निकाले गए हैं। आईएमए के सचिव ने बताया कि पेशे की प्रकृति के कारण डॉक्टर, विशेषकर महिलाएं हिंसा के प्रति संवेदनशील होती हैं। अस्पतालों और परिसरों के अंदर डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अधिकारियों का काम है। शारीरिक हमले और अपराध दोनों ही डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की जरूरतों के प्रति संबंधित अधिकारियों की उदासीनता और असंवेदनशीलता का परिणाम हैं। इसलिए कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए क्रूर अपराध और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर की गई गुंडागर्दी के बाद भारतीय चिकित्सा संघ ने शनिवार सुबह छह से शाम छह बजे तक डॉक्टर हड़ताल पर रहने का एलान किया है। केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed