फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Private company employee and farmer died in separate road accidents

Amroha News: अलग-अलग सड़क हादसे में निजी कंपनी कर्मी और किसान की मौत

Thu, 13 Jun 2024 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 13 Jun 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Private company employee and farmer died in separate road accidents
गजरौला। हाईवे पर अलग-अलग दो सड़क हादसे हो गए। एक हादसे में रेलिंग से बाइक टकरा गई। जिसमें निजी कंपनी कर्मी विशाल (22) की मौत हो गई, जबकि उनके साथी घायल हो गए। वहीं दूसरा हादसे में ट्रैक्टर-ट्राॅली को डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर चालक अशरफ (50) की मौत हो गई। उधर हादसाग्रस्त ट्रैक्टर ट्राॅली व डीसीएम से कार टकरा गई। जिसमें बरेली में तैनात दरोगा घायल हो गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी विशाल पुत्र प्रदीप बिष्ट दिल्ली की निजी कंपनी में जॉब करते थे। वह परिवार सहित दिल्ली के नजफगढ़ में रहते थे। बुधवार की सुबह वह बाइक से नजफगढ़ निवासी दोस्त मनीष कुमार के साथ उत्तराखंड के कैंची धाम से दिल्ली लौट रहे थे। बाइक विशाल चला रहे थे, जबकि मनीष पीछे बैठे थे। सुबह सात बजे बाइक क्षेत्र में सलारपुर गांव के सामने पहुंची। इस बीच विशाल को अचानक नींद की झपकी आ गई। बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। जिससे विशाल व मनीष घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में लाया गया। जहां पर विशाल को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा ख्यालीपुर ढाल पर मंगलवार की शाम चार बजे हुआ। थाना क्षेत्र के गांव कासमाबाद निवासी अशरफ अली ने गजरौला की फैक्टरी से पुरानी ईंट खरीदीं। जिनको वह ट्रैक्टर ट्रॉली में लाद कर गांव जा रहे थे। ख्यालीपुर ढाल पर पहुंचे थे। इस बीच सामने से आई डीसीएम ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिसमें अशरफ घायल हो गए। परिजन अशरफ को हापुड़ ले गए। जहां पर उनकी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एक दरोगा की कार क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर व डीसीएम से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। वह घायल हो गए। दरोगा मोदीनगर के रहने वाले हैं और बरेली में उनकी तैनाती है। वह छुट्टी लेकर घर जा रहे थे। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घायल दरोगा को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed