फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Preparations to take action against untrained veterinarians

Amroha News: अप्रशिक्षित पशु चिकित्सकों पर कार्रवाई की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Preparations to take action against untrained veterinarians
अमरोहा। अप्रशिक्षित पशु चिकित्सक भी अब कार्रवाई की जद में आएंगे। डीएम के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा करने वाले अप्रशिक्षित चिकित्सकों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में अप्रशिक्षित पशु चिकित्सक पशुपालकों को गुमराह कर उनके पशुओं का गलत उपचार करते हैं। गलत इलाज से कई बार पशुओं की मौत तक हो जाती है। इतना ही नहीं, यह पशु चिकित्सक बिना किसी गाइडेंस के अवैध रूप से पशु चिकित्सा करते हैं। पशुपालन विभाग के अनुसार यह अप्रशिक्षित पशु चिकित्सक निम्न गुणवत्ता के स्ट्राॅज (सीमन) से गर्भाधान कराते हैं। इसमें कई मेडिकल स्टोर स्वामी भी अपने स्टोर से निम्न गुणवत्ता वाला सीमन विक्रय कर रहे हैं। जिससे पैदा होने वाले पशुओं की नस्ल में भी गिरावट आ रही है और पशुओं में बांझपन की समस्या भी आने लगी है। इसी को देखते हुए पशुपालन विभाग इस तरह के अप्रशिक्षित पशु चिकित्सकों पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। सीवीओ डॉ. आभा दत्त ने बताया कि डीएम के निर्देश पर टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द अभियान चलाकर अप्रशिक्षित चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह होंगे टीम में शामिल
सीवीओ डॉ. आभा दत्त के अनुसार डीएम द्वारा बनाई गई टीम में संबंधित तहसील के एसडीएम, पशु चिकित्सालय मोईद्दीनपुर के पशु चिकित्सक, संबंधित क्षेत्र के वेटनरी फार्मासिस्ट/ डिप्टी सीवीओ/ पशु चिकित्साधिकारी, औषधि निरीक्षक व संबंधित थानाध्यक्ष को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article