फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Preparations to increase circle rate by 20%

Amroha News: सर्किल रेट 20% तक बढ़ाने की तैयारी

Sat, 23 Aug 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 23 Aug 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Preparations to increase circle rate by 20%
अमरोहा। जिले में लगातार हो रहे विकास को देखते हुए सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए प्रशासन ने सर्वे भी शुरू कर दिया है। अफसरों के मुताबिक दो से 20 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाए जा सकते हैं। नई दरें एक सितंबर से लागू की जा सकती हैं। पिछले साल भी 15 से 20 फीसदी दरों में बढ़ोतरी की गई थी। इस बार गजरौला में औद्योगिक क्षेत्र, महायोजना में शामिल एरिया व इसके आसपास का इलाका, हाईवे और गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों ओर की जमीनों का सबसे ज्यादा सर्किल रेट होगा।
विज्ञापन


शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास को देखते हुए सर्किल रेट की दरों का निर्धारण किया जाता है। लोकेशन और सड़कों की चौड़ाई के अनुसार सर्किल रेट की दरें निर्धारित होती हैं। पिछले दो सालों से लगातार सर्किल रेट की दरों में बदलाव किया जा रहा हैं। कई क्षेत्रों में 25 फीसदी से अधिक तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। तेजी से विकसित होती कॉलोनी और इंडस्ट्रीयल विकास को देखते हुए इस साल फिर से सर्किल रेट में संशोधन की तैयारी है।
विज्ञापन


एडीएम वित्त और राजस्व की ओर से सभी सभी तहसीलों व नगर क्षेत्र में हुए विकास को देखते हुए सर्वे कराया गया है। सर्किल रेट का निर्धारण किए जाने का नियम है। माना जाता है कि शहर के बाहरी क्षेत्रों में नई कॉलोनी, फैक्टरी और पेट्रोल पंप आदि बन रहे हैं। ऐसे में वहां जमीनों की बाजार कीमत भी बढ़ रही है। इसलिए हर साल सर्वे कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्किल रेट बढ़ाने के लिए सर्वे के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति बनाई जाती है। सर्किल रेट के अनुसार ही कृषि भूमि, मकान, दुकान आदि खरीदने वालों को स्टांप ड्यूटी लगानी पड़ती है। जिले की हसनपुर, मंडी धनौरा, अमरोहा और नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र में हर महीने 800 से ज्यादा बैनामे होते हैं।
पिछले वर्ष सितंबर में हुई थी बढ़ोतरी

मौजूदा सर्किल रेट की दरों को पिछले वर्ष सितंबर में लागू किया गया था। 2023 की तुलना में 15 से 20 फीसदी की दरों में बढ़ोतरी की गई थी। इस बार फिर से सर्वे के बाद सर्किल रेट की दरों में परिवर्तन किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी दो से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी।
सर्वेक्षण का काम पूरा, निबंधन विभाग सर्किट रेट बढ़ाने के लिए तैयार
शासन के निर्देश पर एक बार फिर निबंधन विभाग सर्किल रेट को बढ़ाने को तैयार है। इसके लिए चल रहा सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो गया है। इससे ही तय होगा कि किस क्षेत्र में कितना सर्किल रेट रखा जाएगा।

पड़ोसी जिलों से भी सर्किल रेट का मिलान किया
डीएम से अनुमोदन लेते ही नई दरें लागू कर दी जाएंगी। विभाग लागू किए जाने वाले सर्किल रेट में एकरूपता रखने के लिए पड़ोसी जिलों से भी सर्किल रेट का मिलान किया है। इसमें पता लगाया गया है कि वहां शहरी क्षेत्र के आस-पास हुए विकास के बाद कितना सर्किल रेट निर्धारित हुआ है। उसी आधार पर जिले में भी यह काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article