{"_id":"621b5dbecf873579c74035e5","slug":"pregnant-dies-after-operation-in-private-hospital-woman-gave-birth-to-daughter-was-uproar-in-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद गर्भवती की मौत, महिला ने बेटी को दिया था जन्म, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद गर्भवती की मौत, महिला ने बेटी को दिया था जन्म, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 27 Feb 2022 04:47 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 27 Feb 2022 04:47 PM IST
सार
आरोप है कि चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ सीमा की मौत को छिपाता रहा। अस्पताल कर्मी सीमा के दौरा पड़ने की बात कहकर उसे जोया रोड स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। लेकिन यहां सीमा को पहले से ही मृत बताकर वहां के स्टाफ ने वापस कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
अमरोहा के निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित परिवार पर समझौता कराने के लिए दबाव बनाया। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर परिजनों में रोष व्याप्त हो गया। कई घंटे तक अस्पताल में हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना के बाद आरोपी चिकित्सक अस्पताल बंद कर फरार हो गया। मृतका के पति ने तहरीर दी है। लेकिन करीब बीस घंटे बाद भी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव में किसान सतीश सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी सीमा (28) के अलावा एक बेटा है। सीमा गर्भवती थी, तबीयत बिगड़ने के बाद सतीश सिंह ने उसे अमरोहा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां शनिवार की रात सीमा ने ऑपरेशन से एक बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद सीमा को अचानक ब्लडिंग शुरू हो गई। चिकित्सक के कहने पर पति सतीश ने उसे रक्त भी दिया था। इसके बाद सीमा की मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ सीमा की मौत को छिपाता रहा। अस्पताल कर्मी सीमा के दौरा पड़ने की बात कहकर उसे जोया रोड स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। लेकिन यहां सीमा को पहले से ही मृत बताकर वहां के स्टाफ ने वापस कर दिया। सीमा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सक और अन्य स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ससुर अमरसिंह के मुताबिक अस्पताल स्टाफ झूठ बोलता रहा। जबकि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने की वजह से सीमा की मौत हुई। सीमा को कभी दौरा नहीं पड़ते थे। परिजनों के हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
आरोप है कि अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस मामले को निपटाने के लिए दवाब बनाती रही। लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। इसी बीच आरोपी चिकित्सक और स्टाफ अस्पताल में ताला डालकर फरार हो गया। रविवार को पीड़ित पति ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। एसएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।