फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pregnant and young woman in Chaubara, student dies in Tigri

Amroha News: चौबारा में बुखार से गर्भवती व युवती, तिगरी में छात्रा की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Pregnant and young woman in Chaubara, student dies in Tigri
गजरौला। चौबारा में बुखार से गर्भवती महिला और युवती ने दम तोड़ दिया। उधर तिगरी में जीएनएम का कोर्स रही छात्रा भी बुखार की भेंट चढ़ गई।।
विज्ञापन

चौबारा गांव निवासी राजेश सैनी किसान हैं। उनकी बेटी काजल (26) को कई दिन पूर्व बुखार आया। गजरौला में उसका इलाज कराया, मगर सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को उसे मेरठ ले गए। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। गांव निवासी अरुण चौहान की शादी इसी साल हुई थी। उनकी पत्नी विकेश (27) छह माह की गर्भवती थी। उनको भी कई दिन पूर्व बुखार आया। गजरौला में इलाज कराने पर कोई फायदा नहीं हुआ। शनिवार को उनकी भी सांस थम गईं। बुखार से तीसरी मौत की घटना तिगरी गांव की है। यहां निवासी पंडित विष्णु दत्त शर्मा की बेटी काजल उर्फ दीक्षा (26) नोएडा में रह कर जीएनएम का कोर्स कर रही थी। वहीं पर काजल को बुखार आने के कारण निजी अस्पताल में भर्ती करानी पड़ी। शुक्रवार को काजल ने दम तोड़ दिया। चौबारा में एक ही दिन में दो मौत व तिगरी में काजल की मौत से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग गांव में फागिंग नहीं करा रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह का कहना है कि टीम भेज कर स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाएागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed