फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Prayers were offered for the progress of the country and prosperity of the community.

Amroha News: मुल्क की तरक्की व कौम की खुशहाली के लिए कराई दुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Prayers were offered for the progress of the country and prosperity of the community.
हसनपुर। नगर में चल रहे दो दिवसीय तहसील स्तरीय तब्लीगी इज्तिमा का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान मुल्क की तरक्की और कौम की खुशहाली के लिए दुआ कराई गई। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर के कनेटा रोड पर आयोजित तब्लीगी इज्तिमा में तकरीर करते हुए मौलाना हनसबा अमरोही ने फरमाया कि गैरों के तरीके अपनाने से मुसलमान जलीलों ख्वार हो रहा है। हर मुसलमान को अल्लाह के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। अल्लाह के रजा के लिए दुनिया में काम करना चाहिए। नमाज रोजा पाबंदी के साथ अता करना चाहिए। मौलाना सलमान स्योहारवी ने कहा कि बिना कुर्बानी के दुआ कबूल नहीं होती है। कमजोर ईमान होने के कारण हमारी बरकतें खत्म होती जा रही हैं। इसलिए जरूरी है कि अपने ईमान को मजबूत रखें। कहा कि माल और औलाद फितना है। इनके चक्कर में नमाज नहीं छोड़नी चाहिए। उन्होंने फरमाया अगर गैरों के कदम पर चलोगे तो मुसलमानों तुम्हारा बुरा हाल हो जाएगा। यह इज्तिमा इंसानियत को जिंदा रखने के लिए है। अगर वक्त रहते तुम अल्लाह की राह पर नहीं निकले और शरीयत के मुताबिक नहीं चले तो तुम्हारी आने वाली नस्लों का मुस्तकबिल ठीक नहीं होगा। मां बाप की बेइज्जती करने वाला जानवर है। इस दौरान इज्तिमा में निकाह होने के साथ-साथ जमातों को भी रवाना किया गया।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed