फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pratibha Murder Case: 60 people, including 22 named individuals, implicated in vandalism and arson at the accused's home.

प्रतिभा हत्याकांड: आरोपियों के घर में तोड़फोड़ व आगजनी करने में 22 नामजद समेत 60 फंसे

Thu, 11 Jun 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 11 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Pratibha Murder Case: 60 people, including 22 named individuals, implicated in vandalism and arson at the accused's home.
हसनपुर। प्रतिभा हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है। दो जून की रात को दहेज के लिए गई प्रतिभा की हत्या के बाद मायके वालों और उनके रिश्तेदारों ने रोड जाम किया था, आरोपियों के घर में तोड़फोड़ व आगजनी की थी। इस मामले में मृतका के पिता, भाई, चाचा, व चाची समेत 22 लोगों को नामजद करते हुए 60 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी शीशपाल सिंह ने तीन साल पहले अपनी बेटी प्रतिभा उर्फ पिंकी की शादी शाहपुर कला निवासी सोनू के साथ की थी। दो जून की देरशाम को आरोपियों ने पिंकी की हत्या कर दी थी और शव को चारपाई पर घर के दरवाजे के बाहर छोड़कर भाग गए थे। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाम लगाकर घर में तोड़फोड़ भी की गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की शीशपाल की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पति, ससुर व सास को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकार में अब नया मोड़ आया है। दरोगा सुभाष बालियान की तहरीर पर आरोपियों के घर में तोड़फोड़, आगजनी करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व सड़क पर जाम लगाने के मामले में शीशपाल, अजय, सोनू, आकाश, सुनील, भावना, लाखन, फूलवती, अजय, प्रेमपाल निवासी गांव तरारा, हरकली, प्रदीप, शिवानी निवासी बाईखेड़ा, सतवीर, संजना निवासी चक सतेड़ा, रामेश्वर, सोबित, मेघ सिंह निवासी शाहपुर कला, मनोज, राकेश, जयवीर, मिंटू निवासी नया गांव गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed