फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Prasad was distributed with fireworks

Amroha News: मंदिरों में चला भजन कीर्तन का दाैर, आतिशबाजी करके किया प्रसाद वितरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Prasad was distributed with fireworks
अमरोहा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में राजनीति दलों व सामाजिक संस्थाओं समेत स्थानीय लोगों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिरों में पूजा पाठ का दौर चला। उसके जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में आतिशबाजी करके दीप जलाए।
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कैलसा रोड स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही देश में सुख-शांति की प्रार्थना की। सत्यपाल तोमर ने कहा कि 500 वर्षो के लंबे समय के बाद श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। आदेश अमरोही, विभोर, पंडित रामअवतार शर्मा, बाबूराम पाल, सचिन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रबंध समिति श्री रामानुज कोट मंदिर कटरा गुलाम अली में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर रामभक्तों द्वारा आरती कर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान एसपी कुंवर अनुपम सिंह, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, अभय सिंघल, विशाल गोयल, कुंवर विनीत अग्रवाल, शार्दुल अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, अभय आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री धार्मिक रामडोल कमेटी द्वारा आतिशबाजी कर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा, पंकज जिंदल, मनोज अग्रवाल, मनु शर्मा एडवोकेट, विवेक शर्मा, रिशु दीक्षित, राज शर्मा आदि मौजूद रहे। आशियाना कॉलोनी में कृष्णा मंदिर पार्क में राम लला जी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान अंकित गुप्ता, दिव्या गुप्ता, मोहित सरन, रीनू कुमारी, मीना गुप्ता, कंचन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जोया में आयोजित हुए धार्मिक अनुष्ठान
जोया। कस्बे में स्थित बजरंग बली मन्दिर चौराहे पर भंडारे का आयोजन किया। इसके बाद अमरोहा चौराहे पर एलईडी लगाकर अयोध्या से सीधा प्रसारण देखा। इस दौरा श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। इस दौरान माहौल जय श्री राम के उद्घोष गूंज उठा। इस अवसर पर प्रमोद अग्रवाल, कौशल गुप्ता, सीमा चौधरी, माया गुप्ता, राहुल गुप्ता, प्रिंस तोमर आदि मौजूद रहे।

---
हवन-पूजन और भंडारे का हुआ आयोजन
कैलसा। क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में स्थित शिव मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हवन का आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने एलईडी पर सीधा प्रसारण देखा। मां चामुंडा मंदिर पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया। इसके बाद भंडारे हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री रामलाल लला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शिव मंदिर नन्हेड़ा अल्यारपुर से शोभायात्रा निकली। कलाकारों द्वारा खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया गया। श्रीराम के भजन कीर्तन के साथ-साथ सुंदर राम दरबार की झांकी प्रस्तुत की गई। इस दौरान तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed