Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pramod became president of Amroha Tehsil Bar, Shakeel Ahmed became general secretary.

Amroha News: प्रमोद बने अमरोहा तहसील बार के अध्यक्ष , शकील अहमद महासचिव

Sun, 31 Dec 2023 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 31 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Pramod became president of Amroha Tehsil Bar, Shakeel Ahmed became general secretary.
अमरोहा। अमरोहा तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में प्रमोद कुमार भटनागर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए हैं। जबकि शकील अहमद महासचिव निर्वाचित हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई गई। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महासचिव व अन्य पदाधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

अमरोहा तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। जबकि महासचिव पद के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए दो और संयुक्त सचिव के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। शुक्रवार को तहसील परिसर में मतदान हुआ था। इस दौरान कुल 110 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। शनिवार की दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हुई। चुनाव अधिकारी हबीब अहमद ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार भटनागर अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी पुष्कर लाल गुप्ता को हराकर चुनाव जीत गए हैं।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार भटनागर को 87 वोट मिले थे जबकि पुष्कर लाल गुप्ता को केवल 23 मत मिले। इसके अलावा महासचिव पद पर शकील अहमद चुनाव जीत गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी विमल किशोर को हराया है। इस दौरान शकील अहमद को 78 वोट मिले। जबकि विमल किशोर को केवल 22 वोट मिले। इसी पद पर चुनाव लड़ रहे मोहम्मद शजर को केवल 9 वोट पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद के लिए इरफान को 68 वोट मिले। जबकि ज्ञानेंद्र कुमार मित्तल को 42 मत मिले हैं। इस तरह ज्ञानेंद्र कुमार मित्तल को हराकर इरफान चुनाव जीत गए हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए विक्रम सिंह को 88 वोट मिले। जबकि कय्यूम अली को 86 और कमरुद्दीन को 70 वोट मिले। इस तरह दीप सक्सेना को केवल 41 वोट लेकर संतोष करना पड़ा। अपने प्रतिद्वंदी कय्यूम अली को दो मतों से हराकर विक्रम सिंह संयुक्त सचिव पद के लिए निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed