फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pradhan's husband arrested for attacking police

Amroha News: पुलिस पर हमले का आरोपी प्रधान का पति गिरफ्तार

Thu, 28 Nov 2024 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 28 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's husband arrested for attacking police
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

पुलिस पर हमले के आरोपी प्रधान के पति राजेश को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना 18 नवंबर रात की है। उधर, प्रधान पति के खिलाफ 2006 में भी केस दर्ज हुआ था। जिसमें 2013 में उसे दस साल की सजा हुई थी। जिसमें वह पैरोल पर चल रहा था।
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि 18 नवंबर की रात थाना क्षेत्र के गांव खुंगावली में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया था। जिसमें दरोगा संजीव कुमार, सिपाही अभिषेक कुमार व रजत कुमार घायल हो गए थे। पुलिस ने दरोगा संजीव की तहरीर पर प्रधान के पति राजेश सहित 26 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 12 आरोपी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए थे, जबकि प्रधान के पति राजेश सहित 14 आरोपी भाग निकले थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही हैं। बुधवार को एसएसआई ब्रजेश सिंह को सूचना मिली कि प्रधान का पति राजेश इंदिरा चौक पर घूम रहा है। उन्होंने पुलिस बल लेकर तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

चाचा-चाची पर भी किया था जानलेवा हमला

गजरौला। एसएसआई का कहना है कि राजेश का आपराधिक इतिहास खंगालने पर पता चला कि वर्ष 2006 में उसने भाई के संग मिलकर चाचा जगत सिंह व चाची पर फावड़े और तबल से हमला कर दिया था। जान से मारने की धमकी दी थी। हमले में घायल एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसमें उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 2013 में अदालत ने उसे दस साल की सजा सुनाई। पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस समय वह पैरोल पर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed