{"_id":"6776e95de55eba83ec0b2b86","slug":"pradhan-met-sdm-to-demand-construction-of-underpass-on-ganga-expressway-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-131889-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास बनाने की मांग को एसडीएम से मिले प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास बनाने की मांग को एसडीएम से मिले प्रधान
Fri, 03 Jan 2025 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
प्रधान संघ की ओर से हसनपुर ब्लॉक के प्रधानों का एक गुट बृहस्पतिवार को एसडीएम सुनीता सिंह से मिला। उन्होंने कहा कि गांव चक गुलाम अंबिया में 100 साल पुराने रास्ते को बंद करके गंगा एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है, जिसका कार्य निर्माणाधीन है। रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने रास्ते को सुचारू करने के लिए गंगा एक्सप्रेस वे पर अंडरपास का निर्माण कराया जाए।
प्रधान संघ के ब्लॉक महामंत्री व बिजनौरा गांव के प्रधान हेमराज गुर्जर ने कहा कि ग्राम पंचायत बिजनौरा के मजरा चक गुलाम अंबिया से गंगा एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे की वजह से सौ साल पुराना रास्ता बंद हो गया है, जिससे कई गांवों का आवागमन बंद हो गया है। कई दिन पहले डीएम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी और एक्सप्रेस-वे निर्माण से जुड़े अधिकारियों से बात की थी, लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई गई है।
उन्होंने जल्द ही गंगा एक्सप्रेस-वे से अंडरपास बनाकर बंद किए गए रास्ते को सुचारू किया जाए। इस मौके पर प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह, श्रीओम सिंह, देशराजपाल, ताराचंद, सतीश राणा, रोहित चौधरी, महेंद्र सिंह, हरिराज मौजूद रहे। एसडीएम सुनीता सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।