फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   prabhatferi from gandhi statue today

शहीदों की याद में शहर के गांधी मूर्ति से आंबेडकर चौक तक प्रभात फेरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
prabhatferi from gandhi statue today
अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने संबंधित विभाग के अफसरों से कहा कि चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के लिए तैयारी पूरी कर लें। क्रांतिकारियों के बलिदान को विशेष पहचान दिलाना है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा चार फरवरी को डाक टिकट जारी किया जाएगा। इसके अलावा चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव का लोगो जारी किया होगा। वह कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवार से अधिकारी मुलाकात करेंगे। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने बताया कि प्रभारी मंत्री विजय कुमार कश्यप सुबह नौ बजे प्रभातफेरी में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शहर के गांधी मूर्ति से अंबेडकर चौक तक प्रभातफेरी निकलेगी। जेएस हिंदू कॉलेज में वंदे मातरम का गान होगा। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। पुलिस बैंड की ओर से शाम 5.30 बजे राष्ट्र धुन का आयोजन है। यह कार्यक्रम मिनी स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed