{"_id":"626c303c3a05175eed61d2ba","slug":"power-failure-in-15-localities-of-gajraula-due-to-ten-mva-transformer-failure-gajraula-news-mbd426414834","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से गजरौला के 15 मोहल्लों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से गजरौला के 15 मोहल्लों की बिजली गुल
विज्ञापन
गजरौला। दस एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण टाउन-1 और टाउन-3 की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोनों में नगर की 60 फीसदी से अधिक आबादी निवास करती है। ट्रांसफार्मर मंगाकर आपूर्ति को बहाल करने में कम से कम एक सप्ताह का समय लग सकता है। तब तक विभाग ने वैकल्पिक तौर पर व्यवस्था करने का दावा किया है। बिजली नहीं होने के कारण भीषण गर्मी में लोग बिलबिला गए। पेयजल की किल्लत हो गई।
नगर के 132 केवीए के बिजली उपकेंद्र में दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जो तकनीकी खामी के कारण बृहस्पतिवार की रात खराब हो गया। इस ट्रांसफार्मर से टाउन-1 और टाउन-3 को बिजली आपूर्ति की जाती है। इससे कितनी आबादी को बिजली दी जाती है और कितना महत्वपूर्ण है, इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि रेलवे लाइन के पश्चिमी और उत्तर दिशा के सभी मोहल्लों और कालोनियों में खराब हुए इस दस एमवीए के ट्रांसफार्मर से ही बिजली आपूर्ति की जाती है। रेलवे लाइन के पार अतरपुरा, बैंक कालोनी, टीचर कालोनी, विजय नगर, शुक्लपुरी, मायापुरी, फाजलपुर, बुध बाजार, गंगा नगर, जलाल नगर, महाजन बस्ती, चौहानपुरी, धुनपुरी, जवाहर नगर, मानसरोवर, तिगरिया भूड़ सहित 15 मोहल्ले और कालोनियां हैं। इनमें नगर की 60 फीसदी से अधिक आबादी निवास करती है। बृहस्पतिवार की रात ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण उपरोक्त सभी मोहल्लों और कालोनियों की बिजली गुल हो गई। बुध बाजार के पंडित दयानंद शर्मा, आचार्य ह्देश शास्त्री बस्ती, सुबोध सिंघल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डा. जयपाल सिंह, डा. जीपी सिंह, नवीन गर्ग, अजय शर्मा, नौशाद अली, डा. आशुतोष भूषण शर्मा, धीरेंद्र सिंह आदि नागरिकों ने बताया कि बिजली नहीं आने से भीषण गर्मी के साथ ही पेयजल की किल्लत हो गई। सबमर्सिबल नहीं चलने के कारण छत पर रखे पानी के टैंक खाली हो गए। जिसके चलते जरूरी कार्यों को पूरा करने में दिक्कतें हुईं। आस पास के हैंडपंपों से काम चलाना पड़ा।
बिजली विभाग का दावा, वैकल्पिक व्यवस्था से दी जाएगी आपूर्ति
गजरौला। दस एमवीए के ट्रांसफार्मर से गजरौला के 15 मोहल्ले और कालोनियां जुड़ी हैं। बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर मंगाने के लिए कागजी कार्रवाई की गई है। इसे बदल कर दूसरा लगाने में एक सप्ताह का वक्त लग सकता है। तब तक वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति की जाएगी। अधिशासी अभियंता का दावा है कि इस ट्रांसफार्मर से एक ग्रामीण फीडर भी जुड़ा था। जिसे अब अस्थायी रूप से अटारी मुरीदपुर से जोड़ दिया गया है। टाउन-1 को फाजलपुर बिजलीघर से जोड़ा जा रहा है। इसी तरह टाउन-3 की भी वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। ट्रांसफार्मर नया आ जाने तक इसी तरह आपूर्ति दी जाएगी। उसके बाद पहले की तरह बिजली मिलेगी।