{"_id":"69fa34815f5c47f856017787","slug":"potholes-abound-on-the-broken-road-school-children-face-a-difficult-journey-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-162997-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: टूटी सड़क पर गड्ढों का बोलबाला... स्कूली बच्चों की मुश्किल डगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: टूटी सड़क पर गड्ढों का बोलबाला... स्कूली बच्चों की मुश्किल डगर
Tue, 05 May 2026 11:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 05 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। बीस से ज्यादा गांवों को गजरौला से जोड़ने वाला खाईखेड़ा का मुख्य मार्ग जर्जर और बदहाल है। टूटी सड़क पर गड्ढों का बोलबाला है। राहगीरों के साथ ही स्कूली बच्चों की राह भी आसान नहीं है। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं है।
खाईखेड़ा का मुख्य मार्ग क्षेत्र के चकनवाला, ईश्वरदेवा, पतेवा, पतेई, बहलोलपुर, रहदरा, शरीफपुर शुमाली समेत करीब 20 गांवों को गजरौला से जोड़ता है। यह मार्ग काफी समय से जर्जर और बदहाल है। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी में सड़क के गड्ढों में जगह-जगह पानी भर गया। इससे ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को आ रही हैै। उनके कीचड़ में फिसल कर गिरने का डर बना रहता है। दो पहिया वाहन सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं। मगर हैरत की बात यह है कि जिम्मेदारों ने ग्रामीणों की परेशानी का सबब बने इस टूटे मार्ग की सुध नहीं ली है।
गजरौला आने जाने के लिए खाईखेड़ा वाला रास्ता इस्तेमाल करने पर कई किमी का चक्कर बच जाता है, लेकिन इस समय छोटे खाईखेड़ा में सड़क टूटी पड़ी है। उस पर गड्ढे बने हैं। जिनसे बचने के लिए लोग लंबी दूरीर तय कर दूसरे रास्ते से निकलने को मजबूर हैं। -गाैतम नागर, चकनवाला
विज्ञापन
खाईखेड़ा वाला रास्ता सही हो तो उनके गांव से गजरौला पहुंचने में चंद मिनट लगतेे हैं, लेकिन टूटी सड़क और उस पर बने गड्ढे वाहनों को रफ्तार नहीं पकड़ने देते। इस कारण मजबूरी में लोग वैकल्पिक मार्ग से निकल रहेे हैं। -गुड्डू गुर्जर, पतेवा