{"_id":"63f26c368e1c285295062715","slug":"potato-planter-stealing-tax-caught-two-dcms-loaded-with-furniture-jpnagar-news-c-15-1-60444-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: टैक्स चोरी कर जा रहीं आलू बोने की मशीन, फर्नीचर लदी दो डीसीएम पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: टैक्स चोरी कर जा रहीं आलू बोने की मशीन, फर्नीचर लदी दो डीसीएम पकड़ीं
Mon, 20 Feb 2023 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। राज्यकर अधिकारी राम सिंह ने टैक्स चोरी कर जा रहीं दो डीसीएम पकड़ीं। एक में आलू बोने की मशीन लदी थीं तो दूसरी में फर्नीचर का सामान। फर्नीचर को मेरठ से उत्तराखंड ले जाया जा रहा था, जबकि आलू बोने की मशीन पंजाब से बाराबंकी। आलू बोने की मशीन पर एक लाख पांच हजार रुपये व दूसरी पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। शनिवार की रात राज्यकर अधिकारी को सूचना मिली कि पंजाब से आलू बोने की मशीन लेकर डीसीएम जा रही हैं। बाराबंकी जा रही डीसीएम पर बिल नंबर गलत है। सूचना मिलते ही उन्होंने स्टाफ को साथ लिया। ब्रजघाट पुल पर चेकिंग के दौरान डीसीएम को पकड़ लिया। उसके चालक द्वारा दिखाया गया बिल नंबर गलत था। इस कारण उस पर एक लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
इसके बाद एक और डीसीएम पकड़ी। उसमें फर्नीचर का सामान लदा हुआ था। इसे मेरठ से उत्तराखंड ले जाया जा रहा था। फर्नीचर लदी डीसीएम के चालक पर माल ले जाने का बिल तो था, लेकिन उस पर माल बेचने वाले व्यापारी के हस्ताक्षर नहीं थे, जिसके चलते उस पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
राज्य कर अधिकारी ने बताया कि जुर्माना वसूल कर दोनों को छोड़ दिया गया।