फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Postmortem report confirms death due to wild animal attack, wounds on head, nose and lips

Amroha News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवर के हमले में मौत की पुष्टि, सिर, नाक और होंठ पर घाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Postmortem report confirms death due to wild animal attack, wounds on head, nose and lips
अमरोहा। शौच के लिए जंगल गए किसान कैलाश की मौत की गुत्थी लगभग सुलझ गई है। जंगली जानवर के हमले में ही उनकी मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। कैलाश के सिर में गहरा घाव और नाक व होंठ पर छेद मिले हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं, तेंदुआ होने के शक में वन विभाग की टीम ने भी जंगल में घटनास्थल के आसपास पिंजरा लगा दिया है। तेंदुआ होने के शक में ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

नौगांवा साददात थानाक्षेत्र के अलीपुर कला गांव के रहने वाले कैलाश बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे शौच लिए जंगल गए थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। बाद में परिजनों ने कैलाश को गांव में तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। दोपहर करीब बारह बजे परिजन कैलाश को ढूंढते हुए जंगल की तरफ पहुंचे तो उनका शव सरसों के खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था। पुलिस ने शुरुआत में ही जंगली जानवर के हमले में कैलाश की मौत होने की बात कही थी। पुलिस ने वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया था। ग्रामीण भी तेंदुए के हमला मौत की वजह मान रहे थे, क्योंकि जंगल में तेंदुआ देखा जा रहा था। हालांकि, वन विभाग के अधिकारी चोट के निशाने को देखकर तेंदुए के हमले से इनकार कर रहे थे। पुलिस ने मृतक कैलाश के शव का पोस्टमार्टम कराया। बृहस्पतिवार की देर शाम तीन डॉक्टरों के पैनल ने कैलाश के शव का पोस्टमार्टम किया जिसमें कैलाश के सिर पर गहरा घाव मिला। चोट इतनी गहरी थी कि सिर की हड्डी तक घाव था। जबकि नाक और होंठ पर छेद था। कैलाश की नाक की हड्डी भी टूटी हुई थी। डॉक्टर के पैनल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवर के हमले में कैलाश की मौत होने की पुष्टि की है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया की किसान की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है जिसमें डॉक्टरों ने जंगली जानवर के हमले से मौत होने की पुष्टि हुई है। ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की बात बता रहे थे। इसके बाद वन विभाग की टीम ने भी घटनास्थल के आसपास तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed