{"_id":"646e5d051ba918a72b036a84","slug":"postmasters-son-got-705th-rank-in-upsc-jpnagar-news-c-15-1-155292-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पोस्टमास्टर के बेटे ने यूपीएससी में पाई 705वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पोस्टमास्टर के बेटे ने यूपीएससी में पाई 705वीं रैंक
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। पोस्टमास्टर के बेटे ने यूपीएससी की परीक्षा पास की तो परिजनों की खुशी का ठिकाना ना रहा। कुल 933 में से 705वीं रैंक प्राप्त की। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले सौरभ ने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। फोन का प्रयोग केवल कॉल करने के लिए किया। यूट्यूब पर वीडियो देखकर नोट्स तैयार कर परीक्षा की तैयारी की। बेटे की कामयाबी पर परिजनों में खुशी का माहौल है। रजबपुर के गांव अतरासी में रहने वाली चंद्रभान सिंह पोस्टमास्टर हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती हसनपुर डाकघर में है। परिवार में पत्नी रेखा के अलावा बेटा सौरभ व बेटी डाली हैं। बेटे ने पांचवी तक की पढ़ाई सेंटमैरी स्कूल गजरौला और 12वीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय से की थी। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से 2021 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। सौरभ का लक्ष्य यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर सिविल सर्विस में जाना था। मंगलवार को यूपीएससी का रिजल्ट आया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सौरभ ने अपनी मेहनत के दम पर पहली बार में 705वीं रैंक प्राप्त की। सौरभ के जीवन में संघर्ष काफी रहे हैं। फोन पर बातचीत के दौरान सौरभ ने बताया कि यूपीएससी की परीक्षा पास करने में सबसे ज्यादा सहयोग उनके माता-पिता और बहन का रहा है। उनकी बदौलत घर में रहकर आठ से दस घंटे की पढ़ाई कर सके। सौरभ का कहना है कि अगर आपने मन में ठान लिया है कि मुझे कुछ करना है तो आप की बुलंदियों को जरूर छूलेंगे।
डीएम की कार्रवाई देखकर संजोया आईएएस का ख्वाब
देश में 705वीं रैंक पाने वाले सौरभ बताते हैं कि वह कक्षा 9 में पढ़ते थे। तब अमरोहा नगर में एक मिठाई की दुकान पर डीएम की मौजूदगी में अधिकारियों की टीम ने छापा मारा था। तब डीएम की कार्रवाई को देखकर मन में आईएएस बनने का ठान लिया था।
आठ से 10 घंटे की पढ़ाई
गांव में रहने वाले सौरभ ने बताया कि उन्होंने घर में रहकर 8 से 10 घंटे पढ़ाई की। हमेशा मन में अधिकारी बनने की ललक रहती थी। इसके अलावा कुछ सूझता नहीं था। अधिकारी बनने के बाद वह परिवार के सपनों को साकार कर सकेंगे। पिता चंद्रभान ने बेटे की कामयाबी पर हर्ष व्यक्त किया।