फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Posing as an officer of the Cell Tax Department, he grabbed Rs 20,000 from a jacket businessman.

Amroha News: सेल टैक्स विभाग के अधिकारी बनकर जैकेट कारोबारी से 20 हजार हड़पे

Sat, 23 Sep 2023 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 23 Sep 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Posing as an officer of the Cell Tax Department, he grabbed Rs 20,000 from a jacket businessman.
अमरोहा। संभल के लोगों ने खुद को सेल टैक्स विभाग के अधिकारी बताकर नौगांवा सादात के जैकेट कारोबारी से 20 हजार रुपये हड़प लिए। अब 50 हजार रुपये की डिमांड कर रहे है। इतना ही नहीं आरोपी 70 से 80 जैकेट कारोबारियों को अपना निशाना बना चुके हैं। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बीलना गांव में सलीम का परिवार रहता है। जैकेट मैटेरियल कारोबारी पर 15 मई 2023 को एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को तहलील अकबर उर्फ किरमानी और सेल टैक्स विभाग से बताया। उसने जैकेट कारोबारी सलीम से कहा कि तुम्हारी सीसी आई हुई है। इसलिए तुम्हारी दुकान पर छापा लगने वाला है। अगर छापा रुकवाना है तो 15 हजार रुपये भेज दो। इस दौरान तहलील अकबर उर्फ किरमानी ने अकमल अब्बास नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया और बताया कि अकमल अब्बास सेल टैक्स विभाग के बड़े अधिकारी के ड्राइवर हैं। छापे के डर से सलीम ने अकमल अब्बास नाम के व्यक्ति के खाते में रुपये भेज दिए।
विज्ञापन

इसके एक महीने बाद आरोपियों ने फिर 5 हजार रुपये की मांग की। ये रुपये मोहम्मद अनस नाम के व्यक्ति के खाते में डलवाए गए। इसके बाद आरोपी और अधिक रुपयों की डिमांड करने लगे। इस बार उन्होंने शिकायत लखनऊ तक पहुंचाने की बात कह कर 50 हजार रुपये की डिमांड की। तब कारोबारी सलीम को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उन्होंने कुछ अन्य जैकेट कारोबारी से बात की तो पता चला कि आरोपी ने 70 से 80 कारोबारियों को डर दिखाकर पैसा ठग चुके हैं। आरोपियों ने कारोबार बंद करवाने की भी धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कारोबारी सलीम ने मुरादाबाद स्थित सेल टैक्स ऑफिस जाकर विभागीय अधिकारियों से बातचीत की और आरोपियों के मोबाइल नंबर के बारे में पूछा। इस दौरान विभाग अधिकारियों ने उनकी टीम के किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के नंबर होने से इन्कार कर दिया। पीड़ित कारोबारी ने मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की।

सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मामले में तहलील अकबर, अकमल अब्बास और मोहम्मद अनीस निवासी सिरसी हजरतनगर गड़ी जनपद संभल के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed