फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pooth Mela started with milking in Ganga

गंगा में दुग्धाभिषेक के साथ पूठ मेले का शुरु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Pooth Mela started with milking in Ganga
कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले गंगा स्थान के लिए पूठ मेले का शुभारंभ हुआ। विधायक महेंद्र खड़कवंशी ने हवन-पूजन के बाद गंगा में दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं उठानी पड़ेगी। महिलाओं के लिए चेंज रूम बनाए गए हैं। नगर पालिका व ग्राम पंचायत स्तर से साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं। रविवार शाम को पूठ गंगा मेले के शुभारंभ से पूर्व हवन पूजन किया गया। मेले के लिए करीब तीन सौ बीघा गन्ना की फसल को कटवाया गया है। मेेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। जगह-जगह हैंडपंप लगवाए गए हैं। महिलाओं के लिए चेंज रूम व शौचालय की व्यवस्था की गई है। मेले के शुभारंभ के मौके पर गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़कवंशी, जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश अग्रवाल, हसनपुर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, उझारी मंडल अध्यक्ष हेमराज सैनी, उप जिलाधिकारी विजय शंकर, सीओ अभिषेक यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर, करन सिंह प्रधान सतेडा, रतन सिंह, कानूनगो देश राज सिंह, यशपाल प्रधान रुपानागल, जगपाल खड़कवंशी, होराम खड़कवंशी, वीरेंद्र सिंह, तेजपाल खड़कवंशी, नरोत्तम खड़कवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed