फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pontoon bridge not removed

Amroha News: ताकि सुगम हो बरातों की राह, नहीं हटाया पैंटून पुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
pontoon bridge not removed
गजरौला। दारानगर में चार शादियां होने के कारण बाह नाला पर लगाया गया पैंटून पुल नहीं हटाया गया। जबकि बीते सालों में यह पुल 15 जून को हट जाता था। ग्रामीणों ने भाजपा विधायक राजीव तरारा से गुहार लगाई थी कि बाह नाला उर्फ रामगंगा पोषक नहर पर लगा पैंटून पुल 12 जुलाई तक न हटाया जाए। इस अवधि में गांव में चार शादियां हैं। एक बेटी की बरात आएगी और तीन बेटों की बाहर बरात जाएगी। बरात आने और जाने के लिए कोई मार्ग नहीं है। अगर पुल हटाया गया तो दिक्कत आएगी।
विज्ञापन

दारानगर गांव गंगा व रामगंगा पोषक नहर के टापू में बसा है। दक्षिण में गंगा नदी और उत्तर दिशा में रामगंगा पोषक नहर है। गांव के पश्चिम में एक नाला है। जिसमें बारिश और बाढ़ में पानी भर जाता है। ग्रामीणों को बाहर जाने और आने के लिए पैंटून पुल के अलावा और कई रास्ता नहीं है। दिसंबर के बाद नहर पर पैंटून पुल लगाया जाता है। इसे 15 जून तक हटा दिया जाता है। मगर इस बार नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

तिगरी निवासी पंडित गंगाशरण शर्मा के मुताबिक इस बार ज्येष्ठ माह में शादी-ब्याह के मुहूर्त नहीं थे। लिहाजा आषाढ़ माह में शहनाई गूंज रही है। टापू में बसे दारानगर गांव में 13 जुलाई तक चार शादी हैं। जिनमें एक बेटी की बरात आएगी, जबकि गांव के तीन युवकों की बरात बाहर जाएगी। बेटियों की बरात आने और बाहर बरात जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए ग्रामीणों ने मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा से गुहार लगाई है कि 12 जुलाई तक पैंटून पुल न हटाए जाने के लिए सिंचाई विभाग के अफसरों को फोन करें। शादी-ब्याह के लिए विधायक से गुहार लगाने के कारण ही इस बार पैंटून पुल को नहीं हटाया गया, जबकि हर साल 15 जून में हट जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जेई गोपाल सिंह का कहना है कि दारानगर में शादी-ब्याह के चलते पैंटून पुल नहीं हटाया गया। बाढ़ का पानी बढ़ता रहा तो एक दो दिन में हटा दिया जाएगा।

------------------















रामगंगा पोषक नहर पर लगा पैंटून पुल बाढ़ में न बह जाए, इसलिए बाढ़ का सीजन शुरू होने से पहले ही हटा दिया जाता है। उधर दारानगर में कई शादी हैं। ग्रामीणों ने उनसे पैंटून पुल न हटाने को कहा है। उन्होंने इस बारे में सिंचाई विभाग के अफसराें से बात की कि अधिक बाढ़ न आए तो पुल को कुछ दिन और लगा रहने दिया जाए। जिससे बरात आने और जाने में दिक्कत न आए।
-राजीव तरारा, विधायक मंडी धनौरा
--------------------




गांव में हैं इनकी शादियां

1-गांव निवासी राजू सिंह की बेटी की बरात आठ जुलाई को रहरा क्षेत्र के सुतावली की मढ़ैयों से आएगी

2-नौ जुुलाई को गांव निवासी गोविंद सहाय के बेटे जितेंद्र की बरात हसनपुर क्षेत्र के रुखालू में जाएगी

3-नौ जुलाई को ही हुकुम सिंह के बेटे अमित कुमार की बरात रहरा क्षेत्र के मलकपुर में जाएगी

4-13 जुलाई को गांव के बुद्धन के बेटे जितेंद्र की बरात बहजोई में जाएगी

5-17 जुलाई को सौराज सिंह के बेटे प्रमोद की बरात ब्रजघाट के निकट गामड़ी में जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed