{"_id":"688299c843827e34dd009e63","slug":"ponds-will-be-allotted-to-families-of-malnourished-children-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-144423-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कुपोषित बच्चों के परिवारों को होगा तालाबों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कुपोषित बच्चों के परिवारों को होगा तालाबों का आवंटन
Fri, 25 Jul 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने की मुहिम के बीच ऐसे परिवारों को तालाबों का आवंटन किया जाएगा जिसकी आय से यह परिवार कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बना सकेंगे। डीएम के निर्देश पर इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को सीडीओ ने विकास भवन में बैठक कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से वास्तविक चिह्नांकन करने के निर्देश दिए।
विकास भवन में बृहस्पतिवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की बैठक आयोजित की गई। इसमें सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने कहा कि संभव अभियान के तहत कुपोषित बच्चों के वजन और लंबाई का माप कर उनका चिह्नीकरण किया जा रहा है जिसके बाद उनको सुपोषित करने का काम किया जाएगा। इसके लिए डीएम ने आधा एकड़ से कम के तालाबों को कुपोषित बच्चों के परिवारों को आवंटित किए जाने का निर्णय लिया गया है। जहां मछली पालन की आय से वह अपने बच्चों का पोषण कर सकेंगे और परिवार को आय का एक जरिया भी मिल सकेगा। इसके लिए मत्सय विभाग भी सहयोग करेगा।
बैठक में सीडीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कुपोषित बच्चों का वास्तविक चिह्नांकन करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों के परिवारों को मुर्गी पालन, पशुपालन विभाग से दुधारू गायों को पालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में उन्होंंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना। इस दौरान परियोजना निदेशक अंबरीश कुमार, डीपीओ ज्ञान प्रकाश तिवारी आदि भी मौजूद रहे।