फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   poloceman suspend in amroha

रेप की स्क्रिप्ट लिखने में दरोगा सस्पेंड

Thu, 25 Aug 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 25 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
poloceman suspend in amroha
पुल‌िस - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
रजबपुर थाना क्षेत्र मेें हाईवे पर बुलंदशहर की महिला से हुई रेप की घटना फर्जी निकली। आईजी ने बताया कि रेप की फर्जी स्क्रिप्ट दरोगा हरपाल सिंह ने लिखी थी, उसे निलंबित कर दिया गया है। इससे पूर्व पीड़ित महिला ने बताया नौकरी का झांसा देकर उसकी चाची और व्यक्ति उसे कार में लेकर आए थे और शराब पिलाने के बाद उसके साथ रेप किया गया।
विज्ञापन


हुआ यूं था कि मंगलवार की रात रजबपुर थाना एसओ मोहित चौधरी पुलिस के साथ हसनपुर मार्ग पर गश्त कर रहे थे। रात करीब 12 बजे होंगे। इसी दौरान बाजरे के खेत से एक महिला बुरी स्थिति लड़खड़ाते आती दिखी। रात में जंगल में महिला को अकेली देख पुलिस ने जीप रोक दी। महिला से पूछताछ की।
विज्ञापन


पुलिस को महिला ने बताया कि बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के गांव की है। उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। बताया कि वह 17 तारीख को गांव की ही सुषमा जो उसकी सगी चाची है, के साथ पड़ोस के कस्बे में राखी खरीदने गई थी। चाची ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को चाची ने घर से बुलाया। नौकरी लगवाने की बात कह कर कार में बैठाकर यहां लाया गया। उसे रास्ते में जबरदस्ती शराब पिलाई गई। इसके बाद बाजरे के खेत में ले गए। चाची ने उसका मुंह दबा लिया तथा गांव के ही बब्बल, जो कार लेकर आया था, ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में छोड़ गए हैं।

पुलिस उसे थाने ले आई। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने सुुषमा और बब्बल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ मोहित चौधरी के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।


पीड़िता का पिता दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है। पीड़िता की चाची सुषमा ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। जमीन का भी विवाद है। पुलिस ने जांच की तो मामला ही कुछ और निकला और दरोगा हरपाल सिंह पर रेप की स्क्रिप्ट लिखने का खुलासा हुआ, आईजी ने बताया कि दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed