{"_id":"68d5afcb45714550a70cf59e","slug":"pollution-department-shuts-down-best-crop-factory-after-gas-leak-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-148505-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गैस रिसाव के बाद प्रदूषण विभाग \nने बंद करा दी बेस्ट क्रॉप फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गैस रिसाव के बाद प्रदूषण विभाग ने बंद करा दी बेस्ट क्रॉप फैक्टरी
Fri, 26 Sep 2025 04:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:56 AM IST
सार
गजरौला (अमरोहा) स्थित बेस्ट क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी को जहरीली गैस रिसाव के बाद बंद कर दिया गया। मुख्य पर्यावरण अधिकारी के आदेश पर फैक्टरी की बिजली और पानी की आपूर्ति भी रोक दी गई।
विज्ञापन
विस्तार
गजरौला (अमरोहा)। जहरीली गैस रिसाव कर लोगों की जिंदगी को खतरे में डालने वाली बेस्ट क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी बंद कर दी गई। मुख्य पर्यावरण अधिकारी रामगोपाल के आदेश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने एसडीएम, बिजली विभाग के अधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में फैक्टरी पर ताला लगा दिया। साथ ही बिजली और पानी की आपूर्ति भी बंद करा दी गई।
औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेस्ट क्रॉप साइंस लिमिटेड प्राइवेट फैक्टरी से बीते मंगलवार रात गैस का रिसाव हुआ। जिससे धुंध छा गई थी। जहरीली गैस का रिसाव होने के कारण अल्लीपुर भूड़, मछली मंडी, लक्ष्मी नगर, नाईपुरा के लोगों की आंखों में जलन होने लगी थी। लोग घरों से निकल आए थे। एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, एसडीएम विभा श्रीवास्तव, सीओ अंजलि कटारिया, तहसीलदार मौके पर पहुंच गए थे। गैस रिसाव की जानकारी ली थी। हाईड्रा से उस वेयर हाउस की दीवार तोड़ी गई थी, जिसमें रखे कच्चे माल के कारण गैस का रिसाव हुआ था। नोएडा से आई एनडीआरएफ की टीम ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाए थे। अगले दिन बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने निरीक्षण किया। यहां पर मिले गैस के रिसाव को घातक देख अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी। जिसे मुख्य पर्यावरण अधिकारी रामगोपाल ने गंभीरता से लिया। उन्होंने फैक्टरी को बंद कराने, उसकी बिजली व जल की आपूर्ति भी बंद कराने के निर्देश दिए।
जिसका पालन कराने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिजनौर के क्षेत्रीय अधिकारी उमेश शुक्ला बृहस्पतिवार शाम को टीम के साथ औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेस्ट क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में आए। एसडीएम विभा श्रीवास्तव, पुलिस और बिजली विभाग के एसडीओ को बुला लिया। काफी देर तक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम और एसडीएम फैक्टरी में निरीक्षण करते रहे। देखते रहे कि किस कारण हो रहे गैस के रिसाव से लोगों की जान पर बन गई थी।