फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Political people continue to reach Patei Khalsa

Amroha News: पतेई खालसा में राजनैतिक लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी

Tue, 01 Aug 2023 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 01 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Political people continue to reach Patei Khalsa
गांव पतेई खालसा में हुए हादसे के बाद से राजनेताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को जहां सपा के कद्दावर नेता आजम खां, महबूब अली समेत तमाम नेता गांव पहुंचे थे। सोमवार को भी सांसद कुंवर दानिश अली ने गांव पहुंच कर मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। पतेई खालसा में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद गांव में सन्नाटा सा पसरा हुआ है। शायद ही गांव का कोई ऐसा घर हो जिस घर में हादसे का घायल न हो। पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने और घायलों को हाल चाल जानने के लिए राजनैतिक लोगों के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। सोमवार को सांसद कुंवर दानिश अली, सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव, अमरोहा शहर इमाम मुफ्ती अफ्फान ने गांव पहुंचकर मृतकों के परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाया और घायलों के परिजनों से मुलाकात की। सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि घायलों की हालत नाजुक है। सावधानी बरतने और हायर सेंटर भेजे जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed