फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   political meeting

बिजली चेकिंग की वीडियोग्रॉफी से हो रही वसूली, 10 प्रकरण की जांच कराएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
political meeting
अमरोहा। जिले के माननीयों ने बिजली निगम पर जबरिया रुपये वसूलने का आरोप लगाया। उन्होंने वीडियोग्रॉफी पर सवाल उठाया। कहा कि महज 10 मामलों की जांच करा ली जाए तो मामला साफ हो जाएगा। इससे अफसरों की मिलीभगत भी सामने आ जाएगी। माननीयों के दावे के बाद कलक्ट्रेट सभागार में सन्नाटा पसर गया। प्रभारी मंत्री विजय कश्यप ने गहरी नाराजगी जताई। डीएम उमेश मिश्र ने मामले को संभाला। माननीय ने 10 वीडियोग्रॉफी की जांच कराने की मांग को दोहराया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिले के सत्ताधारी दल के माननीय ने शहर के पुष्कर नगर के एक उपभोक्ता के मामले में जानकारी लिया। अधिशासी अभियंता प्रथम पीपी सिंह ने कहा कि उस व्यक्ति ने बिजली की चोरी किया है। माननीय ने दोबारा जानकारी की कोशिश की तो अधिशासी अभियंता ने कहा कि उपभोक्ता झूठ बोल रहा है। बिजली चोरी की वीडियोग्रॉफी की गई है। इसके बाद दूसरे माननीय ने वीडियोग्रॉफी पर ही सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यालय का बिल 60 हजार रुपये आया है। शिकायत की गई तो बिल सामान्य हुआ। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति के छत से केबल जा रहा है तो उसे भी बिजली चोरी में शामिल किया जा रहा है। हालांकि उसका चोरी से कोई लेना देना नहीं है। बिजली की चोरी के मामले में उपभोक्ता जब ऑफिस जाता है तो उससे बदसलूकी की जाती है। उन्होंने 10 वीडियोग्रॉफी की जांच कराने की मांग की। अधिशासी अभियंता गुलशन गोयल ने बिल की कम वसूली के बारे में बताया तो कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। अधीक्षण अभियंता रजत जुनेजा से कार्यशैली में सुधार लाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed