फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Policemen beat up the swing operator for stopping him from swinging for free

Amroha News: मुफ्त में झूलने से रोकने पर पुलिसकर्मियों ने झूला संचालक से की मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Policemen beat up the swing operator for stopping him from swinging for free
तिगरीधाम(अमरोहा)। तिगरी गंगा मेले में बिना टिकट लिए हिंडोले व झूले पर झूलने से रोकने पर पुलिसकर्मियों ने झूला स्वामी के साथ मारपीट कर दी। इंजन में तोड़फोड़ की। मेले में हंगामा हो गया। झूला स्वामी ने झूले को बंद कर दिया। काफी देर बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


तिगरी गंगा मेले में सदर चौक के निकट मनोरंजन के लिए झूला, हिंडोला लगे हैं। जिनके मालिक इफ्तेखार व जगपाल सिंह हैं। इफ्तेखार का आरोप है कि झूले व हिंडोले पर मेले में बाहर से आए पुलिसकर्मी खुद को स्टाफ बताकर बिना टिकट लिए झूलते हैं। एक दो तो चल जाए, लेकिन एक के साथ 10 से 15 आते हैं। शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे 15 पुलिसकर्मी आए। उन्होंने बिना टिकट लिए झूलने को कहा। इन्कार करने पर पुलिसकर्मी आपा खो बैठे। उन्होंने झूले के कर्मचारियों और संचालक इफ्तेखार के साथ मारपीट कर दी। झूले व हिंडोले को चलाने वाले इंजन में तोड़फोड़ की। काफी देर तक मेले में उनका हंगामा रहा। झूले व हिंडोले को बंद कर दिया गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन







अभी तक नहीं बनाया मनोरंजन चौकी इंचार्ज
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में मनोरंजन चौकी सबसे अहम होती है। कारण उसके जिम्मे ही मनोरंजन के साधनों की सुरक्षा और आस पास शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी रहती है। मगर हैरत की बात यह है कि अभी तक किसी को मनोरंजन चौकी का इंचार्ज नहीं बनाया गया है, जबकि मेला कई दिन से चल रहा है। एक दिन पूर्व उसका पूजन भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed