फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   policemen are beaten by people

दबंगों ने सिपाहियों के साथ की मारपीट, वर्दी फाड़ी

Tue, 23 Aug 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 23 Aug 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
policemen are beaten by people
delhi police - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर रविवार रात विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो दबंग पुलिस से ही उलझ गए। सिपाहियों के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी तक फाड़ डाली। किसी तरह लोगों ने बीच बचाव कराया। वहीं पुलिस अब आरोपी का मानसिक रूप से बीमार बताकर पल्ला झाड़ने में लगी है।  
विज्ञापन


 डिडौली निवासी तारा चंद्र व इसकी पत्नी रेखा हाईवे किनारे एक फैक्ट्री के निकट छोले भटूरे का ठेला लगाते हैं। रविवार की शाम ठेले पर दो युवक पहुंचे। छोले भटूरे खाने के बाद पचास रुपये दिए, मगर सौ का नोट बताते हुए बाकी पैसे मांगने लगे। दंपति सौ रुपये ही मान कर पैसे वापस करने लगे, जिससे विवाद न बढ़े।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह रेखा व तारा चंद्र ठेला लगाए हुए थे, इसी दौरान दोनों युवक पहुंच गए। दंपति से विवाद हो गया। इसी दौरान दोनों ने चाकू से हमला कर दिया। रेखा के हाथ में लग गया। वह शोर मचाते हुए जिवाई चौकी पहुंची। यहां से दो सिपाही ठेले पर पहुुंचे। विवाद कर रहे दोनों युवकों को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि दोनों युवक सिपाहियों से भिड़ गए। मारपीट की और वर्दी फाड़ डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाहियों से युवकों को भिड़ता देख लोग इकट्ठा हो गए। मुश्किल से बीच बचाव किया गया। डिडौली कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दरअसल ठेले पर विवाद की सूचना पर दो सिपाही गए थे। विवाद करने वाला मानसिक रूप से बीमार था। उसने सिपाही की वर्दी नोंच ली। बाद में पोल पर चढ़ गया। मारपीट की बात बेबुनियाद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed