फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Policeman's wife's body found in Ganga

Amroha News: पांच दिन से गायब पुलिसकर्मी की पत्नी का शव तिगरी गंगा में मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Policeman's wife's body found in Ganga
गजरौला(अमरोहा)। बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के चमनपुरी निवासी पुलिसकर्मी सुनील कुमार की पत्नी दीपा (28) का शव तिगरी गांव के सामने गंगा में उतराता मिला। दीपा 19 जून से गायब थीं। वह अफजलगढ़ में गंगा में कूद गई थीं। इधर परिजन तलाश करते हुए पहुंच गए, उधर आस पास के लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सिपाही सुनील कुमार की तैनाती कन्नौज में है।
विज्ञापन


सीओ मंडी धनौरा श्वेताभ भास्कर का कहना है कि सोमवार की दोपहर बाद गजरौला इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह को तिगरी के ग्रामीणों से सूचना मिली कि तिगरी गंगा में एक महिला शव बह रह है। उन्हाेंने पुलिस टीम तिगरी भेजी। तिगरी से करीब दो किमी दूर गंगा में बह रहे शव को बाहर निकाला। उधर परिजन भी दीपा को तलाश करते हुए पहुंच गए। उन्होंने मृतका की पहचान की। बताया कि दीपा की गुमशुदगी बिजनौर में दर्ज है। दीपा 19 जून से गायब थीं।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पुलिस को पता चला कि दीपा अफजलगढ़ में गंगा नदी में कूद गई थीं। सीओ ने बताया कि गजरौला पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गुमशुदगी बिजनाैर में दर्ज है इसलिए वहीं की पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed