फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police will open the history sheet of the murder accused

Amroha News: इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी के बेटे के हत्यारोपियों की हिस्ट्रीशीट खोलेगी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Police will open the history sheet of the murder accused
गजरौला(अमरोहा)। नगर के इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी के बेटे बीबीए के छात्र की हत्या में जेल में बंद छह आरोपियों में चार के खिलाफ थाना पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। नगर के रहने वाले चारों की पुलिस हिस्ट्रीशीट खोलेगी, जबकि दो की सैदनगली पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर के टीचर कॉलोनी निवासी इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी प्रदीप मित्तल के बेटे यश मित्तल गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित एक कॉलेज में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। 26 फरवरी की शाम हॉस्टल से चार हत्यारोपियों ने छह करोड़ की फिरौती के लिए यश मित्तल का अपहरण कर लिया था। इसके बाद पिटाई कर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने उनका शव तिगरिया भूड़ के जंगल में गड्ढा खोद कर छिपा दिया।
विज्ञापन

दादरी पुलिस ने तिगरिया भूड़ निवासी एक हत्यारोपी रचित नागर की निशानदेही पर 28 फरवरी की शाम गड्ढे से शव बरामद किया था। दादरी पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए लक्ष्मी नगर मोहल्ला निवासी शुभम चौधरी व सुशांत वर्मा, तिगरिया भूड़ निवासी रचित नागर, सैदनगली के सुमित व शिवम को गिरफ्तार किया था। छानबीन के दौरान लक्ष्मी नगर के शशि कांत पाल का हाथ भी हत्या में पाया गया। इस समय सभी आरोपी जेल में बंद हैं। छह आरोपियों में चार आरोपी गजरौला के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजरौला थाना पुलिस अब आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोलेगी, जबकि दो पर सैदनगली थाना पुलिस नकेल कसेगी। अभी बीते दिनों सभी आरोपियों के खिलाफ दादरी थाना पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed