{"_id":"5ab8051c4f1c1ba3238b72e2","slug":"police-will-not-refuse-to-pick-up-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से मिट्टी उठाने पर नहीं रोकेगी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से मिट्टी उठाने पर नहीं रोकेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो /हसनपुर।
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वार्षिक अधिवेशन में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा अगले साल से अमरोहा की चीनी मिल को चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान खेत से जरूरत के हिसाब से मिट्टी उठाएं उनको पुलिस नहीं रोकेगी।
उन्होंने कहां की हसनपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता अगले साल दोगुनी कर दी जाएगी। तहसील का निर्माण ग्राम करनपुर माफी में ही कराया जाएगा। पिछली पिछली सरकारों के मुकाबले भाजपा सरकार में अधिक बिजली मिल रही है। जिसकी वजह से लोगों के बिल ज्यादा आ रहे हैं। किसान अपने खेत में से जरूरत के लिए जितनी मिट्टी उठाना चाहे उठा सकता है। उसे रोका नहीं जाएगा। चेतावनी दी कि किसान के साथ अभद्रता करने की कोशिश की तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह ने क्षत्रिय समाज को एकजुट करने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है।
कहा कि क्षत्रिय युवा आरक्षण की मार से जूझा रहा है, इसलिए क्षत्रिय महासभा की केंद्रीय समिति राष्ट्रपति और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र सौंपकर 35 प्रतिशत आरक्षण की मांग की है। अधिवेशन की अध्यक्षता रविकरण सिंह गहलौत और संचालन होमपाल सिंह व हरेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव ऋषिपाल परमार सिंह, राहुल चौहान, सुरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, विपिन चौहान ,तिलकराज सिंह, चौहान धर्मपाल सिंह चौहान, धर्मपाल सिंह चौहान, रामकिशोर चौहान, कोविंद सिंह चौहान, जगत सिंह , दीपक चौहान, लाखन सिंह, सुधीर चौहान, देवेंद्र सिंह, नरेश चौहान, सोनू चौहान, महिपाल चौहान आदि मौजूद रहे।