फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police stopped the chairman of World Peace Harmony who was going to Sambal

Amroha News: संभल जा रहे वर्ल्ड पीस हार्मनी के चेयरमैन को पुलिस ने रोका

Thu, 12 Dec 2024 01:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 12 Dec 2024 01:21 PM IST
विज्ञापन
Police stopped the chairman of World Peace Harmony who was going to Sambal
हसनपुर (अमरोहा)। संभल बवाल में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने जा रहे वर्ल्ड पीस हार्मनी के चेयरमैन हाजी शकील सैफी को पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक दिया। इसके बाद उन्होंने हसनपुर में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि वह संभल बवाल में मारे गए युवकों के परिजनों से मिलने तथा आर्थिक मदद के लिए संभल जा रहे थे, लेकिन संभल पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक लिया। उन्होंने कहा कि संभल में हुए बवाल में जो भी दोषी हैं, उनको सख्त से सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संभल में हुए बवाल की सीबीआई जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है, जिससे प्रदेश का माहौल न बिगड़े। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व योगी सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी के साथ-साथ 50-50 लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की मांग की है। हसनपुर में उन्होंने अब्दुल्ला काॅलोनी में सद्दाम सैफी एडवोकेट के आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि संभल में जो भी हुआ वह बहुत ही गलत है। ऐसा कतई नहीं होना चाहिए। संभल में माहौल हमेशा भाईचारे का रहा है और आगे भी रहना चाहिए। इस दौरान जाकिर अली सैफी, नुसरत अली एडवोकेट, राशिद प्रधान, कामिल सैफी, दिलशाद सैफी, इकबाल सैफी, बॉलीवुड एक्टर फूल सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed