फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police stopped Shiv Sainiks going to offer water to Harihar temple, ruckus

Amroha News: हरिहर मंदिर पर जल चढ़ाने जा रहे शिव सैनिकों को पुलिस ने रोका, हंगामा

Sun, 27 Aug 2023 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 27 Aug 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police stopped Shiv Sainiks going to offer water to Harihar temple, ruckus
हसनपुर (अमरोहा)। संभल के मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए ब्रजघाट से गंगाजल लेने के लिए जा रहे शिव सैनिकों को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। एक घंटे तक उन्हें रोके रखा गया।
विज्ञापन

शिवसेना ठाकरे गुट के प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह के निर्देश पर संभल के मंदिर पर जलाभिषेक का कार्यक्रम प्रस्तावित था। जिसको लेकर शनिवार को शिवसैनिक तैयार होकर ब्रजघाट से जल लेने के लिए जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस सतर्क हो गई और अतरासी चौराहे पर शिवसैनिकों को रोक लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। एक घंटे तक रोके रखा गया। इस मौके पर जिला प्रमुख वेद प्रकाश यादव, जिला उप प्रमुख निकुंज शर्मा, नगर प्रमुख विकास यादव, पूर्व नगर प्रमुख राजकुमार सागर, भवानी सेवा प्रमुख सीमा यादव, जितेंद्र कुमार बंसल, रवि यादव, मनु यादव, रिंकू प्रजापति, सतवीर प्रजापति, राजू प्रजापति, राजपाल प्रजापति, नरेश ठाकुर, सुरेश ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed