{"_id":"676f0d7ba09e03ee1b0dfb05","slug":"police-snatched-shovels-from-people-digging-a-well-in-dhanaura-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-131548-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: धनौरा में कुएं की खोदाई कर रहे लोगों से पुलिस ने छीने फावड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: धनौरा में कुएं की खोदाई कर रहे लोगों से पुलिस ने छीने फावड़े
Sat, 28 Dec 2024 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। मोहल्ला सुभाष नगर में मस्जिद के पास स्थित कुएं की लोगों ने शुक्रवार सुबह फिर खोदाई शुरू कर दी। हालांकि, मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनको रोक दिया और उनसे फावड़े छीन लिए। इस पर महिलाएं हंगामा करने लगीं। सूचना पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। पालिकाध्यक्ष व बजरंग दल नेताओं के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। फिलहाल कुएं को लकड़ी के किवाड़ से ढक दिया गया है। मोहल्ले में पुलिस की गई है। एसडीएम ने जांच के बाद ही अनुमति देने की बात कही है।
मोहल्ला सुभाष नगर स्थित एक कुएं को 100 साल से ज्यादा पुराना बताते हुए हिंदू वर्ग के लोगों ने बृहस्पतिवार रात उसकी खोदाई शुरू कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोदाई बंद करा दी थी। रात भर कुएं के पास पुलिस तैनात रही। शुक्रवार सुबह फिर हिंदू पक्ष के लोगों ने कुएं की खोदाई शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। बजरंग दल के प्रांत प्रमुख हेमंत सारस्वत, विहिप के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग भी मौके पर आ गए।
हिंदू वर्ग के लोगों ने खोदाई की अनुमति की मांग कर रहे थे। पुलिस ने कुएं की जबरन खोदाई कर रहे लोगों से फावड़े व कुदाल छीन ली। तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि, अधिकारियों व पालिकाध्यक्ष के समझाने पर हिंदू वर्ग के लोग मान गए। एसडीएम चंद्रकांता ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। हिंदू वर्ग के लोगों का आरोप था कि कुएं को 2012 में सपा के शासन में दूसरे समुदाय के लोगों ने पाट दिया था। उनकी कई पीढि़यां इस कुएं पर धार्मिक कार्य करते आ रहे हैं। एसडीएम ने जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
महिला का दावा, कुआं उसके परदादा ने खुदवाया था
मंडी धनौरा। कुएं के पास रहने वाली बुजुर्ग अनीसा हिंदू वर्ग के लोगों को जबरन खोदाई करने पर भड़क गई। उनका दावा था कि यह कुआं उसके परदादा लतीफ अहमद ने खुदवाया था। कुएं के पास की सारी भूमि अपने परिवार की बताते हुए अनीसा का कहना था कि कुछ लोगों ने उनकी पैतृक भूमि पर कब्जा कर लिया है। उनका कहना था कि यह कुआं किसी ने भी बंद नहीं किया है। वही हिंदू पक्ष के लोगों ने एक वीडियो दिखाई। इसमें दूल्हा बना एक युवक अपने परिजनों के साथ कुएं की परिक्रमा करता नजर आ रहा है।