{"_id":"57acde564f1c1bee07ee5679","slug":"police-say-that-nh24-now-one-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवडि़यों की भीड़ बढ़ी, नेशनल हाईवे वन-वे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवडि़यों की भीड़ बढ़ी, नेशनल हाईवे वन-वे
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 12 Aug 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में जाम
- फोटो : अमर उजाला
श्रावण माह में कांवड़ियों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए गुरुवार दोपहर दो बजे से नेशनल हाईवे को वन-वे कर दिया गया। हालांकि कांवडि़यों की तादाद बढ़ी है लेकिन रूट डायवर्जन अभी नहीं किया गया है।
यदि हाईवे पर और कावंड़ियों की संख्या और बढ़ी तो शनिवार से पूर्ण रूप से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। कांवड़ियों की सुरक्षा को हाईवे पर जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात हो गए। पुलिस अफसरों ने भ्रमण कर डायवर्जन व कांवड़ियों की सुरक्षा का जायजा लिया।
आने वाला सोमवार सावन का आखिरी सोमवार होगा। कांवडि़यों की तादाद में इजाफा हो जाएगा। इसके लिए इस बार गुरुवार से ही हाईवे को वन-वे कर दिया गया है। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर रूट डायवर्जन का फैसला लिया जाएगा। इसके बाद तयशुदा मार्ग से वाहन निकलेंगे।
विज्ञापन
करने की भी जरूरत नहीं पड़ी।
डायवर्जन पर यह रहेगा वाहनों के लिए रूट
मुुुरादाबाद से दिल्ली की ओर आने-जाने वाले वाहन
मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन कांठ, बिजनौर, स्योहारा, धामपुर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर होते हुए निकाले गए।
हापुड़ व मेरठ से रामपुर की ओर का ट्रैफिक
हापुड़ व मेरठ से रामपुर की ओर जाने वाला ट्रैफिक गढ़म़ुक्तेश्वर चौपला से स्याना, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी वाया शाहबाद होकर गुजरे।
अमरोहा से दिल्ली आने-जाने वाले वाहन
दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली तक पहुंचे।
गजरौला व हसनपुर से दिल्ली की ओर आने-जाने वाला ट्रैफिक
यहां से संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर, दूसरा मार्ग हसनपुर से रहरा, गवां, अनूपशहर से गुजारा गया।
नेशनल हाईवे पर वन वे किया गया है। कांवड़ियों की भीड़ अभी नहीं है। भीड़ बढ़ती है तो रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।
शिवा सिम्पी चनप्पा, एसपी