{"_id":"67f9791dac6020b7ee0c8d49","slug":"police-remained-alert-regarding-friday-prayers-surveillance-was-done-using-drones-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-137853-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस, ड्रोन से की गई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस, ड्रोन से की गई निगरानी
Sat, 12 Apr 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। वक्फ संशोधन बिल लेकर जुमे की नमाज के दौरान विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने पैदल मार्च किया। इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी की गई।
जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अमित कुमार आनंद पल पल की अपडेट लेते रहे। संवेदनशील इलाकों में जवानों ने पैदल मार्च किया। मस्जिदों के आस-पास पुलिस बल की तैनाती करते हुए ड्रोन से निगरानी कराई गई। दिन निकलने के साथ शुरू हुआ मूवमेंट शाम तक लगातार जारी रहा।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिले में एसडीएम-सीओ ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते हुए लोगों से संवाद किया। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उधर, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया एजेंसियां सतर्क रहीं। मस्जिदों के आस-पास पुलिस बल की तैनाती करा दी गई। शहर में सुरक्षा की कमान एसडीएम सदर सुधीर कुमार सिंह, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने संभाली। शहर की जामा मस्जिद के बाहर दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।