फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police recruitment exam: Sector magistrates will be present at the centres

पुलिस भर्ती परीक्षा : केंद्रों पर तैनात रहेंगे सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam: Sector magistrates will be present at the centres
अमरोहा। जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएंगी। 23 अगस्त से होने वाली परीक्षा के लिए जिले में नौ केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आयोजित होगी।
विज्ञापन

फरवरी में आयोजित हुई पुलिस भर्ती की परीक्षा निरस्त होने के बाद सरकार ने पुन: परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया है। परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएंगे। प्रश्नपत्रों के लिए कलक्ट्रेट में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां से कड़ी सुरक्षा में प्रश्नपत्रों को केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। परीक्षा 23 से 25 व 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में आयोजित होंगी। नौ केंद्रों के लिए नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट व नौ स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा पांचों तिथियों में आयोजित होंगी अथवा कुछ निश्चित तारीखों में होंगी, इसको लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं। संभावना है कि परीक्षा को लेकर जल्द ही शासन से दिशा निर्देश जारी होंगे। सुबह व शाम की पालियों में अलग-अलग परीक्षार्थी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

---

एक पाली में 4272 अभ्यर्थी होंगे शामिल
जिले में नौ परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में 4272 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल आदि ले जाने पर पाबंदी रहेगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

इनको बनाया गया केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, एकेके इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर व जेएस हिंदू महाविद्यालय के ब्लॉक ए व बी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

----

परीक्षा को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। जिले में नौ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा निगरानी में परीक्षा आयोजन कराया जाएगा। सभी केंद्रों पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। - सुरेंद्र सिंह, एडीएम वित्त व राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed