{"_id":"665a5f438241652aff086e84","slug":"police-reached-the-sons-warrant-mothers-heart-from-heart-attack-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-119547-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बेटे का रिकवरी वारंट लेकर घर पहुंची पुलिस, मां की हार्ट अटैक से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बेटे का रिकवरी वारंट लेकर घर पहुंची पुलिस, मां की हार्ट अटैक से गई जान
विज्ञापन
अमरोहा। बेटे के रिकवरी वारंट लेकर घर की चौखट पर पहुंची पुलिस को देखकर 55 वर्षीय मूर्ति देवी को हार्ट अटैक आ गया। बाद में पुलिस उल्टे पांव वापस लौट गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अधिकारियों का कहना है कि पुलिस सुबह के समय रिकवरी वारंट की जानकारी देने आरोपी के घर गई थी, लेकिन उसकी मां को हार्ट अटैक शाम के समय आया था। ये मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी का है। यहां रहने वाले राकेश का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय ने राकेश के रिकवरी वारंट जारी किए हैं। जिसे लेकर मुरादाबाद गेट चौकी प्रभारी अनूप तोमर अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ रिकवरी वारंट लेकर राकेश के घर गए थे। पुलिस घर की चौखट पर पहुंची ही थी, तभी घर में मौजूद राकेश की मां मूर्ति देवी को इसकी सूचना लगी तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया। तबीयत बिगड़ने ही मूर्ति देवी जमीन पर गिर पड़ी।
परिजनों में चीख पुकार मच गई। हार्ट अटैक की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी उल्टे पांव वापस लौट गए। उधर, परिजनों मूर्ति देवी को नगर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को अस्पताल से घर ले गए और बाद में हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी की।
विज्ञापन
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मृतक महिला मूर्ति देवी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सुबह के समय पुलिस वारंट की जानकारी देने के लिए गई थी। जबकि महिला को शाम के समय हार्ट अटैक आया था। महिला पहले से ही बीमार चल रहीं थीं।